Bihar Board 10th Hindi Guess Question 2026: 17 फरवरी 2026, कक्षा 10वीं हिंदी वायरल प्रश्न, यहाँ से देखें @biharboard.co

Bihar Board 10th Hindi Guess Question 2026: 17 फरवरी 2026, कक्षा 10वीं हिंदी वायरल प्रश्न, यहाँ से देखें @biharboard.co

Bihar Board 10th Hindi Guess Question 2026:

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड(BSEB) के द्वारा मैट्रिक की वार्षिक परीक्षा 17 फरवरी 2026 से 25 फरवरी 2026 के बीच वार्षिक परीक्षा आयोजित होने वाला है जिसमें कुल 15,12,963 विद्यार्थी शामिल होने हैं, मैट्रिक 10th Hindi की परीक्षा 17 फरवरी के दिन दो पालियों में आयोजित होने वाली है | प्रथम पाली की वार्षिक परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 12:45pm तक और द्वितीय पाली की वार्षिक परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से 05:15pm तक परीक्षा चलने वाला है और सभी विद्यार्थी को निर्धारित समय से एक घंटा पहले परीक्षा के अंदर पर जरूर पहुंच जाए आधा घंटा पहले प्रवेश पवेश बंद ..पूरा लेख पढ़ें…

Bihar Board 10th Hindi Guess Question 2026: Overview

Name of Board Bihar School Examination Board, BSEB
Name Of Article Bihar Board 10th Hindi Guess Question 2026
Category Answer Key
Session 2025-26
10th Exam Center list 2026 1699 Centers
Bihar Board 10th Hindi Guess Question 2026, Release Date 17 February 2026
Bihar Board 10th Exam Date 2026 17 February to 25 February 2026
Download mode Online
Official Website biharboardonline.com
Join Whatsapp Channel Link Click Here

Bihar Board 10th Hindi Guess Question 2026: कक्षा 10वीं हिंदी 17 फरवरी

बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर के द्वारा मैट्रिक वार्षिक परीक्षा का शुभारंभ 17 फरवरी से शुरू होने वाला है और प्रथम दिन Class 10th Hindi की परीक्षा होने वाली है और यह परीक्षा दो पालियों में लिया जाएगा, बोर्ड ने नोटिस में बताया है की सभी विद्यार्थी अपने परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से एक घंटा पहले जरूर पहुंचे ताकि प्रवेश करने में किसी भी प्रकार की दिक्कत ना हो, मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2026 प्रथम पाली की परीक्षा 09:30am से शुरू होने वाली है और द्वितीय पाली की वार्षिक परीक्षा 02:00pm से शुरू होने वाली है परीक्षार्थी अपने परीक्षा केंद्र पर एक घंटा पहले जरूर पहुंचे निर्धारित समय से |

Class 10th Hindi Viral Question 2026: मैट्रीक हिंदी वायरल प्रश्न कैसे देखें –

बिहार बोर्ड मैट्रिक हिंदी वायरल प्रश्न व गेस प्रश्न आपकी परीक्षा के लिए वह महत्वपूर्ण प्रश्न होता है जहां से आपके वार्षिक परीक्षा में प्रश्न कर सकते हैं, यदि आप भी मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2026 की परीक्षा में शामिल होने वाले हैं तो नीचे दिए गए सभी महत्वपूर्ण प्रश्न को याद जरूर कर ले ताकि वार्षिक परीक्षा में अच्छा अंक प्राप्त कर पाएंगे | बिहार बोर्ड मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 12 प्रश्न और कैसे प्रश्न का पीडीएफ डाउनलोड करने हेतु आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com व www.biharboard.co के माध्यम से Bihar Board 10th Hindi Viral Question 2026 आसानी से डाउनलोड कर पाएंगे, बिहार बोर्ड से संबंधित हर एक जानकारी हर एक अपडेट्स के लिए हमेशा गूगल पर टाइप करें www.biharboard.co |

Bihar Board 10th Hindi Guess Question 2026
Bihar Board 10th Hindi Guess Question 2026

यह भी पढ़ें- Bihar Board 12th 10th model paper 2026: जारी हुआ

Bihar Board 10th Hindi Guess Question 2026: पैटर्न ?

बिहार बोर्ड मैट्रिक हिंदी की परीक्षा में कुल 100 वस्तुनिष्ठ प्रश्न दिए जाएंगे, जिसमें से परीक्षार्थी को किन्हें 50 प्रश्नों का ही उत्तर देना है यदि कोई परीक्षा थी 50 प्रश्नों से अधिक प्रश्न का जवाब देते हैं तो शुरू से 50 प्रश्नों का ही मूल्यांकन किया जाएगा, इसी प्रकार बोर्ड के द्वारा दो खंड में प्रश्न पत्र विभाजित रहता है, खंड अ वस्तुनिष्ठ प्रश्न और खंड ब सब्जेक्टिव प्रश्न दोनों में दोगुनी विकल्प दिए जाएंगे जिसमें से अधिक प्रश्न का ही जवाब देना है | मैट्रीक हिंदी में 100 मार्क्स की परीक्षा आयोजित होने वाली है |

Bihar Board 10th Hindi Guess Question 2026: 10 नंबर यहाँ से पक्का है – पाठ व लेखक का नाम याद करलें 

  S.N  गद्य खंड लेखक
  1 श्रम विभाजन और जाति प्रथा (निबंध) भीमराव अंबेदकर
  2 विष के दाँत (कहानी) नलिन विलोचन शर्मा
  3 भारत से हम क्या सीखें ( भाषण) मैक्समूलर 
  4 नाखून क्यों बढ़ते हैं ( ललित निबंध) हजारी प्रसाद द्विवेदी
  5 नागरी लिपि (निबंध) गुणाकर मुले
  6 बहादुर (कहानी) अमरकांत
  7 परंपरा का मूल्यांकन (निबंध) रामविलास शर्मा
  8 जित-जित मैं निरखत हूँ (साक्षात्कार ) पं० बिरजू महाराज
  9 आवियों ( ललित रचना ) अशोक वाजपेयी
  10 मछली (कहानी)  विनोद कुमार शुक्ल
  11 नौबतखाने में इबादत (व्यक्तिचित्र) यतीन्द्र मिश्र
  12 शिक्षा और संस्कृति ( शिक्षाशास्त्र) महात्मा गाँधी

 

 कक्षा 10 हिंदी काव्यखंड और उसके लेखक –

  S.N    काव्यखंड लेखक
  1  राम बिनु बिरथे जगि जनमा गुरु नानक
  2   प्रेम-अयनि श्री राधिका रसखान
  3  अति सूधो सनेह को मारग है घनानंद
  4  स्वदेशी  प्रेमघन
  5 भारतमाता  सुमित्रानंदन पंत
  6  जनतंत्र का जन्म  रामधारी सिंह दिनकर
  7  हिरोशिमा  स० ही० वात्स्यायन अज्ञेय
  8  एक वृक्ष की हत्या  कुंवर नारायण
  9  हमारी नींद  वीरेन डंगवाल
  10  अक्षर-ज्ञान  अनामिका
  11  लौटकर आऊंगा फिर जीवनानंद दास
  12  मेरे बिना तुम प्रभु रेनर मारिया रिल्के

 

Bihar Board 10th Hindi Guess Question 2026~ 10th Hindi Guess Question Exam 2026, 17 february 2026

1. ‘द राइज एंड फॉल ऑफ द हिन्दू वीमेन’ किसकी रचना है?
(A) नलिन विलोचन शर्मा (B) मैक्समूलर
(C) हजारी प्रसाद द्विवेदी (D) भीमराव अंबेदकर
Answer – D

2. सेन साहब की नई मोटरकार किस रंग की है?
(A) काला (B) नीला
(C) सफेद (D) लाल
Answer – A

3. मैक्समूलर की दृष्टि में ‘सर्वविध संपदा और प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण’ कौन-सा देश है?
(A) जापान (B) भारत
(C) यूनान (D) चीन
Answer – B

4. “मनुष्य में जो घृणा है… वह पशुत्व का द्योतक है…” यह पंक्ति किस शीर्षक पाठ की है?
(A) परंपरा का मूल्यांकन (B) आविन्यों
(C) नाखून क्यों बढ़ते हैं (D) शिक्षा और संस्कृति
Answer – C

5. ‘मैंडलीफ’ किसकी रचना है?
(A) अमरकांत (B) रामविलास शर्मा
(C) अशोक वाजपेयी (D) गुणाकर मुले
Answer – D

6. ‘देवगिरि के यादव’ शासकों के लेख किस लिपि में है?
(A) नंदिनागरी (B) ब्राह्मी लिपि
(C) खरोष्ठी लिपि (D) इनमें से कोई नहीं
Answer – A

7. लेखक अमरकांत को किस लेखन के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार प्राप्त हो चुका है?
(A) निबंध लेखन (B) कथा लेखन
(C) नाट्य लेखन (D) इतिहास लेखन
Answer – B

8. बहादुर कैसा लड़का था?
(A) बदमाश (B) शरारती
(C) हँसमुख और मेहनती (D) कामचोर
Answer – C

9. “जो महत्त्व ऐतिहासिक भौतिकवाद के लिए इतिहास का है, वही आलोचना के लिए साहित्य की परम्परा का है।” यह पंक्ति किस पाठ की है?
(A) श्रम विभाजन और जाति प्रथा (B) विष के दाँत
(C) मछली (D) परम्परा का मूल्यांकन
Answer – D

10. कौन आमलेट नहीं खाता था?
(A) चाचाजी (B) पंडित बिरजू महाराज
(C) बाबूजी (D) शम्भू महाराज
Answer – B

11. अशोक वाजपेयी के पिता का क्या नाम था?
(A) गिरिजानंद वाजपेयी (B) जगदानंद वाजपेयी
(C) परमानंद वाजपेयी (D) अच्युतानंद वाजपेयी
Answer – C

12. ‘वीलनव्व’ क्या है?
(A) फ्रांस का शहर (B) फ्रांस का मंदिर
(C) फ्रांस का मस्जिद (D) फ्रांस का एक छोटा सा गाँव
Answer – D

13. लेखक को गीले कपड़ों में देखकर कौन नाराज हुई?
(A) माँ (B) दीदी
(C) नानी (D) चाची
Answer – B

14. लेखक यतीन्द्र मिश्र का जन्म कब हुआ था?
(A) 1975 ई० में (B) 1976 ई० में
(C) 1977 ई० में (D) 1978 ई० में
Answer – C

 

15. बिस्मिल्ला खाँ को संगीत के प्रति आसक्ति कैसे हुई?
(A) गिरिजा देवी से (B) शोभा गुरटु से
(C) जाकिर हुसैन से (D) रसूलनबाई और बतूलनबाई से
Answer – D

16. ‘काशी’ किसकी पाठशाला है?
(A) विद्या की (B) संस्कृति की
(C) नाच की (D) गाने की
Answer – B

17. राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी का जन्म कब हुआ था?
(A) 1870 ई० (B) 1871 ई०
(C) 1869 ई० (D) 1872 ई०
Answer – C

18. गाँधीजी को ‘महात्मा’ किसने कहा?
(A) स्वामी विवेकानंद ने (B) राजाराममोहन राय ने
(C) ईश्वरचंद्र विद्यासागर ने (D) रवीन्द्रनाथ टैगोर ने
Answer – D

19. किसका विवादास्पद ‘महाभारत’ पहले पहल प्रस्तुत किया जानेवाला था?
(A) पीटर ब्रुक का (B) शार्लेट ब्रांटे का
(C) जेन ऑस्टिन का (D) अल्बर्ट कैमस का
Answer – A

20. बिरजू महाराज सबसे बड़ा एक्जामिनर या जज किसे समझते थे?
(A) अपनी दीदी को (B) अपनी अम्मा को
(C) अपनी चाची को (D) अपनी नानी को
Answer – B

21. ‘द’ का उच्चारण-स्थान क्या है?
(A) मूर्द्धा (B) ओष्ठ
(C) दंत (D) कंठ
Answer – C

22. ‘निश्छल’ शब्द का संधि-विच्छेद क्या है?
(A) नि + श्छल (B) निश + छल
(C) निश्छ + ल (D) निः + छल
Answer – D

23. निम्न में शुद्ध शब्द कौन है?
(A) स्मारण (B) मैथली
(C) अनधिकार (D) वाहनी
Answer – C

24. ‘मई’ शब्द कौन संज्ञा है?
(A) जातिवाचक (B) व्यक्तिवाचक
(C) भाववाचक (D) समूहवाचक
Answer – B

25. ‘अपराध’ शब्द कौन लिंग है?
(A) स्त्रीलिंग (B) पुंलिंग
(C) उभयलिंग (D) इनमें से कोई नहीं
Answer – B

26. ‘कर्पूर’ शब्द है:
(A) तद्भव (B) देशज
(C) तत्सम (D) विदेशज
Answer – C

27. ‘श्याम’ शब्द का स्त्रीलिंग क्या है?
(A) श्यामी (B) श्यामिनी
(C) श्यामलिनी (D) श्यामा
Answer – D

28. ‘डाल पर चिड़िया गाती है।’ यह किस कारक का उदाहरण है?
(A) अधिकरण (B) संबंध
(C) अपादान (D) संप्रदान
Answer – A

29. ‘यह कलम किसकी है।’ किस विशेषण का उदाहरण है?
(A) गुणवाचक (B) सार्वनामिक
(C) संख्यावाचक (D) परिमाणबोधक
Answer – B

30. ‘मैंने खाना खा लिया है।’ किस काल का उदाहरण है?
(A) वर्तमानकाल (B) भूतकाल
(C) भविष्यत्काल (D) इनमें से कोई नहीं
Answer – A

31. ‘पुष्प’ शब्द है:
(A) तत्सम (B) तद्भव
(C) देशज (D) विदेशज
Answer – A

32. ऐसे शब्द जो यौगिक तो होते हैं, पर विशेष अर्थ के परिचायक हैं, कहलाते हैं:
(A) रूढ़ (B) यौगिक
(C) योगरूढ़ (D) इनमें से कोई नहीं
Answer – C

33. ‘पराजय’ शब्द में उपसर्ग है:
(A) प (B) पर
(C) पराज (D) परा
Answer – D

34. ‘त्यागी’ शब्द में प्रत्यय है:
(A) ई (B) इ
(C) गी (D) गि
Answer – A

35. ‘चाचा’ शब्द का विशेषण है:
(A) चाची (B) चचेरा
(C) चाचे (D) चाचु
Answer – B

 

36. ‘शूलपाणि’ शब्द कौन समास है?
(A) अव्ययीभाव (B) द्विगु
(C) बहुव्रीहि (D) द्वंद्व
Answer – C

37. निम्न में शुद्ध वाक्य कौन है?
(A) राम ने पुस्तक खरीदा (B) राम पुस्तक खरीदा
(C) राम ने पुस्तक खरीदी (D) इनमें से कोई नहीं
Answer – C

38. द्रव्यवाचक संज्ञा का उदाहरण है:
(A) पत्थर (B) दूध
(C) गाँव (D) शहर
Answer – B

39. ‘उसने अपने भाई का घर खरीदा’ किस वाक्य का उदाहरण है?
(A) सरल वाक्य (B) संयुक्त वाक्य
(C) मिश्र वाक्य (D) इनमें से कोई नहीं
Answer – A

40. ‘सजीव’ शब्द का विलोम है:
(A) निर्गुण (B) निर्जीव
(C) निष्काम (D) निराकार
Answer – B

41. ‘जपुजी’ किसकी रचना है?
(A) रसखान की (B) घनानंद की
(C) गुरुनानक की (D) प्रेमघन की
Answer – C

42. ‘जटा मुकुट तन भसम लगाई…’ किस कविता की पंक्ति है?
(A) प्रेम-अयनि श्री राधिका (B) करील के कुंजन ऊपर वारौ
(C) राम नाम बिनु बिरथे जगि जनमा (D) स्वदेशी
Answer – C

43. रसखान रचित ‘प्रेमवाटिका’ किस प्रकार की रचना है?
(A) धार्मिक (B) कारुणिक
(C) भक्ति परक (D) प्रेम-निरूपण संबंधी
Answer – D

44. इनमें से किनका ‘सवैया और घनाक्षरी’ अत्यंत प्रसिद्ध है?
(A) घनानंद का (B) प्रेमघन का
(C) गुरु नानक का (D) इनमें से किसी की नहीं
Answer – A

45. ‘रसिक समाज’ की स्थापना किसने की?
(A) घनानंद (B) बदरीनारायण चौधरी ‘प्रेमघन’
(C) सुमित्रानंदन पंत (D) जीवनानंद दास
Answer – B

46. ‘वीणा’ किनकी रचना है?
(A) कुँवर नारायण की (B) अनामिका की
(C) सुमित्रानंदन पंत की (D) रामधारी सिंह दिनकर की
Answer – C

47. रामधारी सिंह दिनकर का जन्म कब हुआ था?
(A) 12 नवंबर, 1907 (B) 18 अक्टूबर, 1906
(C) 14 जुलाई, 1905 (D) 23 सितंबर, 1908
Answer – D

48. ‘अपने सामने’ शीर्षक काव्य संग्रह किनकी रचना है?
(A) कुँवर नारायण की (B) वीरेन डंगवाल की
(C) जीवनानंद दास की (D) अज्ञेय की
Answer – A

49. बूढ़ा चौकीदार वृक्ष कहाँ मिलता था?
(A) आँगन में (B) घर के दरवाजे पर
(C) खेत में (D) बाँध पर
Answer – B

50. तुर्की के कवि नाजिम हिकमत की कविताओं का अनुवाद वीरेन डंगवाल ने किस रूप में किया?
(A) ‘बीजाक्षर’ (B) ‘वनलता सेन’
(C) ‘पहल पुस्तिका’ (D) ‘झरा पालक’
Answer – C

51. रेनर मारिया रिल्के की माता का क्या नाम था?
(A) जिनिया (B) किम
(C) मार्टिन (D) सोफिया
Answer – D

52. किनकी काव्य प्रकृति और सौंदर्य की संवेदनशील अभिव्यक्तियों से परिपूर्ण है?
(A) सुमित्रानंदन पंत (B) रसखान
(C) गुरुनानक (D) घनानंद
Answer – A

53. कवि ‘प्रेमघन’ के अनुसार भारत में आज कौन सी वस्तु दिखाई नहीं देती?
(A) बेरोजगारी (B) भारतीयता
(C) अंग्रेजी भाषा (D) उर्दू भाषा
Answer – B

54. कवि गुरु नानक के अनुसार इस दुनिया में राम-नाम के बिना क्या व्यर्थ है?
(A) कर्म (B) रिश्ते-नाते
(C) जन्म और जीवन (D) परिवार
Answer – C

55. ‘उत्तर प्रियदर्शी’ शीर्षक नाटक किसकी रचना है?
(A) अज्ञेय (B) सुमित्रानंदन पंत
(C) रामधारी सिंह दिनकर (D) वीरेन डंगवाल
Answer – A

56. “जनता की रोके राह, समय में ताव कहाँ…” पंक्तियाँ किस कविता से हैं?
(A) स्वदेशी (B) जनतंत्र का जन्म
(C) भारतमाता (D) हिरोशिमा
Answer – B

57. कुँवर नारायण का जन्म कब हुआ था?
(A) 1926 ई० (B) 1925 ई०
(C) 1927 ई० (D) 1928 ई०
Answer – C

58. ‘हमारी नींद’ कविता में किसका जीवन-क्रम पूरा हुआ?
(A) चिड़िया (B) पौधा
(C) मधुमक्खी (D) मक्खी
Answer – D

59. सुमित्रानंदन पंत का अंतिम काव्य है:
(A) लोकायतन (B) पल्लव
(C) उच्छ्वास (D) वीणा
Answer – A

60. “मानव का रचा हुआ सूरज मानव को भाप बनाकर सोख गया।” यह पंक्ति किस कविता की है?
(A) हमारी नींद (B) हिरोशिमा
(C) अक्षर-ज्ञान (D) भारतमाता
Answer – B

61. ‘जो पुरुष कविता रचता है’ के लिए एक शब्द है:
(A) अभिनेता (B) लेखक
(C) कवि (D) पत्रकार
Answer – C

62. ‘एक आँख से देखना’ मुहावरे का अर्थ है:
(A) प्रतिकूल कार्य (B) कसर न छोड़ना
(C) चैन मिलना (D) बराबर मानना
Answer – D

63. ‘य, र, ल, व’ क्या हैं?
(A) ऊष्म व्यंजन (B) अंतःस्थ व्यंजन
(C) स्पर्श व्यंजन (D) इनमें से कोई नहीं
Answer – B

64. ‘यशोधरा’ का संधि-विच्छेद है:
(A) यशः + धरा (B) यशो + धरा
(C) यशोध + रा (D) य + शोधरा
Answer – A

65. ‘हरि’ शब्द कौन संज्ञा है?
(A) जातिवाचक (B) व्यक्तिवाचक
(C) समूहवाचक (D) भाववाचक
Answer – B

66. ‘रात को पहरा देनेवाला आज घर चला गया’ किस पदबंध का उदाहरण है?
(A) संज्ञा पदबंध (B) विशेषण पदबंध
(C) सर्वनाम पदबंध (D) क्रिया पदबंध
Answer – A

 

67. निम्न में शुद्ध वाक्य कौन है?
(A) राजा दशरथ की तीन रानियाँ थीं। (B) राजा दशरथ को तीन रानियाँ थीं।
(C) राजा दशरथ का तीन रानियाँ थीं। (D) राजा दशरथ के तीन रानियाँ थीं।
Answer – A

68. ‘सब धन’ किस विशेषण का उदाहरण है?
(A) परिमाणबोधक (B) सार्वनामिक
(C) गुणवाचक (D) संख्यावाचक
Answer – A

69. ‘गोमल’ (गोमय) शब्द है:
(A) तद्भव (B) तत्सम
(C) देशज (D) विदेशज
Answer – B

70. ‘उपकार’ शब्द में उपसर्ग है:
(A) उ (B) ऊ
(C) उप (D) उपि
Answer – C

71. ‘शब्दांश’ कितने प्रकार के होते हैं?
(A) दो (B) तीन
(C) चार (D) पाँच
Answer – A

 

72. ‘सर्प’ शब्द में प्रत्यय है:
(A) अ (B) प
(C) र्प (D) पव
Answer – A

73. ‘अपमान’ शब्द का विशेषण है:
(A) अपमानी (B) अपमानित
(C) अपमानु (D) अपमानिन
Answer – B

74. ‘सभापति’ शब्द में कौन-सा समास है?
(A) अव्ययीभाव (B) कर्मधारय
(C) तत्पुरुष (D) बहुव्रीहि
Answer – C

75. ‘नाली में बहता हुआ पानी’ किस पदबंध का उदाहरण है?
(A) संज्ञा पदबंध (B) विशेषण पदबंध
(C) सर्वनाम पदबंध (D) क्रिया पदबंध
Answer – B

76. ‘जो छात्र परिश्रम करेंगे, उन्हें सफलता अवश्य मिलेगी’ कैसा वाक्य है?
(A) सरल वाक्य (B) मिश्र वाक्य
(C) संयुक्त वाक्य (D) इनमें से कोई नहीं
Answer – B

 

77. ‘आकाश’ शब्द का पर्यायवाची है:
(A) अद्भुत (B) अतुल
(C) अनूठा (D) नभ
Answer – D

78. ‘अंधकार’ शब्द का विलोम है:
(A) प्रकाश (B) अंतरंग
(C) आविर्भाव (D) अगम
Answer – A

79. ‘शिव का उपासक’ के लिए एक शब्द है:
(A) शिवक (B) शैव
(C) शिवम (D) शिवन
Answer – B

80. ‘घी के दीये जलाना’ मुहावरे का अर्थ है:
(A) लज्जित होना (B) बेफ़िक्रे होना
(C) अप्रत्याशित लाभ पर प्रसन्नता (D) खूब याद रखना
Answer – C

81. ‘सोना’ (धातु) कौन लिंग है?
(A) स्त्रीलिंग (B) पुंलिंग
(C) उभयलिंग (D) इनमें से कोई नहीं
Answer – B

82. ‘घड़ी’ शब्द कौन संज्ञा है?
(A) व्यक्तिवाचक (B) जातिवाचक
(C) भाववाचक (D) समूहवाचक
Answer – B

83. ‘जेठ’ शब्द का स्त्रीलिंग है:
(A) जेठिन (B) जेठाबुन
(C) जेठानी (D) जेठनानी
Answer – C

84. ‘बखूबी’ शब्द में कौन-सा समास है?
(A) तत्पुरुष (B) कर्मधारय
(C) बहुव्रीहि (D) अव्ययीभाव
Answer – D

85. ‘रमेश आ रहा होगा’ किस काल का उदाहरण है?
(A) भूतकाल (B) भविष्यत्काल
(C) वर्तमानकाल (D) इनमें से कोई नहीं
Answer – B

86. मगम्मा को किससे विवाद था?
(A) बेटा (B) पति
(C) बहू (D) माँ
Answer – C

87. किस चिंता से लक्ष्मी को नींद नहीं आती थी?
(A) सूखा की (B) भूकंप की
(C) बीमारी की (D) बाढ़ की
Answer – D

88. सातकोड़ी होता का जन्म कब हुआ था?
(A) 1928 ई० (B) 1927 ई०
(C) 1929 ई० (D) 1926 ई०
Answer – C

89. माँ के दोनों पुत्र पढ़-लिखकर कहाँ काम में लगे हुए थे?
(A) गाँव में (B) पहाड़ पर
(C) खदान में (D) शहर में
Answer – D

90. मंगु कितने वर्ष की है?
(A) बारह वर्ष (B) तेरह वर्ष
(C) चौदह वर्ष (D) पन्द्रह वर्ष
Answer – A

91. ‘मदुरै पांडिय लोगों की दूसरी राजधानी है’ यह कहाँ लिखा है?
(A) तुलनात्मक व्याकरण में (B) काला पानी में
(C) इतिहास में (D) उपन्यासों में
Answer – A

92. वल्ली अम्माल की लड़की का क्या नाम था?
(A) सापाति (B) यापाति
(C) पापाति (D) नापाति
Answer – C

93. वल्ली अम्माल किस रंग की साइकिल रिक्शे पर सवार हुई?
(A) काले (B) नीले
(C) पीले (D) हरे
Answer – C

94. सीता क्या देखकर रुआँसी हो गयी?
(A) सफेद ओढ़ना (B) बैंगनी ओढ़ना
(C) गुलाबी ओढ़ना (D) काला ओढ़ना
Answer – D

95. नारायण की पत्नी का क्या नाम था?
(A) भँवरी (B) पुष्पा
(C) राधा (D) विमला
Answer – A

96. हेड नर्स का नाम क्या था?
(A) जिमी (B) मिरांडा
(C) नसरीन (D) मिली
Answer – B

97. ‘वेदना कितनी क्रूरता से कौंच रही थी’ इसका साक्षात्कार किसे पहली बार हुआ?
(A) पुत्री को (B) बहन को
(C) पुत्र को (D) रिश्तेदार को
Answer – C

98. ‘ढहते विश्वास’ कहानी में स्कूल के कमरों में कितने लोग भर गए?
(A) 400 के करीब (B) 300 के करीब
(C) 100 के करीब (D) 200 के करीब
Answer – D

99. श्रीनिवास किसके साहित्यकार हैं?
(A) अंग्रेजी के (B) हिन्दी के
(C) उर्दू के (D) कन्नड़ के
Answer – D

100. अच्युत किसका बेटा था?
(A) लक्ष्मी का (B) गुणनिधि का
(C) सरपंच का (D) पुजारी का
Answer – A

Bihar Board 10th Hindi Answer Key 2026: Quick Links
Bihar Board 10th Hindi Answer Key 2026 Click Here
Download model paper 2026 Click Here
Join Telegram Click Here

 

Read Also-

Bihar Board 12th Result Date 2026: बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट Date घोषित, ऐसे देखें रिजल्ट @biharboardonline.com

Bihar Board 10th Hindi Answer Key 2026: मैट्रीक(10वीं) हिन्दी Answer Key, यहाँ से देखें Set A to J @biharboard.co

Leave a Comment